मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्द्रजीत सिंह पुत्र देवी प्रसाद, निवासी सराय इस्माइल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट साझा करता था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे विधिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।

