जौनपुर

Share

ओलंदगंज से चहारसू तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
जाम की समस्या को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट निकले हटाने

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को नगर के सबसे व्यसत्तम इलाके नखास, ओलंदगंज,शाही पुल, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बेतरतीब खड़ी मोटर साइकिलों को नगर पालिका के कर्मचारियों ने उठाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं ठेले, खुमचे व दुकानों के बाहर अवैध तरीके से सामान रखने वालों को हिदायत देते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया। गौरतलब है कि नगर व्यसत्तम इलाके आलंदगंज से शाहीपुल होते हुए कसेरी बाजार चहारसू चौराहे तक दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण कर सामान रखने के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट देंवेद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि अपने सामानों को दुकान के अंदर रखें न कि सड़कों पर रखकर रास्ते को अवरूद्ध करें जिससे कि जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यदि कोई अ ादेश की अवहेलना करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें