• Sat. Jul 18th, 2026

    खेत में वृद्ध का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, दो गिरफ्तार

    Trimurti multi speciality hospital Ad
    Share

    जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में एक वृद्ध का जला हुआ शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार, कान्हापुर स्थित चौबान बस्ती निवासी 61 वर्षीय अशोक मिश्रा का जला हुआ शव खेत में पड़ा मिला। इस संबंध में पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

    मामले में मृतक की पत्नी इसरावती ने पति को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

    थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण और शकुंतला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *