जफराबाद। क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार कृपाशंकर यादव की चाची किशुना देवी (78 वर्ष), पत्नी स्व. जयनाथ यादव का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पत्रकार उमेश मिश्र, विनय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अंकित श्रीवास्तव, जावेद, विवेक सिंह, उमाकांत गिरी, इजहार हुसैन सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
इसी क्रम में जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने भी दिवंगत के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने इसी गांव में उदयराज की पत्नी सरोजा देवी तथा विकास यादव के बड़े पिताजी लल्लन यादव के निधन पर भी उनके घर पहुंचकर शोक जताया।
इस मौके पर कामता प्रसाद, लोकनाथ यादव, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार एवं कुंवर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

