• Wed. May 27th, 2026

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए साफ-सफाई और वेंडिंग जोन व्यवस्था के निर्देश

    Share

    जौनपुर। DM Jaunpur सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं, वेंडिंग जोन, साफ-सफाई व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

    उन्होंने नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर नालों की सफाई कराई जाए तथा निकले अवशेषों का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

    बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने अतिरिक्त पंपिंग सेट की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने और शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

    जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा संचालन को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों के दौरान धूल-मिट्टी रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में नगर पालिका द्वारा संचालित विद्यालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बकरीद पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। कुर्बानी के अवशेषों के उचित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

    इसके अलावा गोशालाओं में हरे चारे, चुनी और चोकर की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने तथा ट्रांसफार्मरों के पास कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और बैनर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निकायों को राजस्व के नए स्रोत विकसित करने की दिशा में कार्य करने को कहा गया।

    बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed