• Thu. May 28th, 2026

    जौनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद उल अजहा

    Share

    जौनपुर, 28 मई 2026। जनपद में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही तथा जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से संवाद कर उन्हें ईद उल अजहा की शुभकामनाएं भी दीं।

    पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 7 सुपर जोन, 28 जोन और 156 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

    जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का समुचित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वि/रा0 परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *