• Wed. May 20th, 2026

    रिजर्व पुलिस लाइन में संगीत कक्ष का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा संगीत प्रशिक्षण

    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में पुलिस परिवारों के कल्याण एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से स्थापित शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत कक्ष का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन भी उपस्थित रहीं।

    “वामा सारथी” योजना के अंतर्गत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों एवं बच्चों को सकारात्मक, रचनात्मक और सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

    इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संगीत जैसी रचनात्मक गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि संगीत मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है।

    कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षक द्वारा विभिन्न संगीत विधाओं एवं वाद्ययंत्रों की जानकारी दी गई। वहीं प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित ने मधुर गायन प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। संगीत शिक्षक द्वारा भी शास्त्रीय एवं आधुनिक संगीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

    एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मौजूद बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें संगीत, गायन एवं वाद्ययंत्र सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगीत केवल कला नहीं बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने का माध्यम भी है।

    संगीत कक्ष में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से तबला, हारमोनियम, गिटार, की-बोर्ड सहित विभिन्न वाद्ययंत्रों एवं गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed