• Wed. May 20th, 2026

    जौनपुर में चला सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने पर 1155 वाहनों का चालान

    Ashirwad IVF Centre JaunpurAshirwad IVF Centre Jaunpur
    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपदभर में यातायात नियमों के पालन एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस और जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन वाहन जांच की।

    पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना रहा। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

    अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, तीन सवारी बैठाने तथा बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस द्वारा पूरे जनपद में कार्रवाई करते हुए कुल 1155 वाहनों का चालान किया गया।

    जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed