सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि कई सेवारत एवं प्रशिक्षु पुलिसकर्मी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक रील और पोस्ट साझा कर रहे हैं, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि और गरिमा भी धूमिल हो रही है।

मुख्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि ऐसे मामलों की रिपोर्ट प्रत्येक माह संबंधित पोस्ट के URL सहित पुलिस मुख्यालय को भेजी जाए और उसका अभिलेख सुरक्षित रखा जाए।

यह आदेश पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

Ashirwad IVF Centre Jaunpur
Ashirwad IVF Centre Jaunpur
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें