रामपुर के भाजपा विधायक ने खरीदे ई-रिक्शा, अब इन्हीं से करेंगे क्षेत्र का दौरा

Share

आकाश सक्सेना ने पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अनोखी पहल की है। रामपुर के भाजपा विधायक अब अपने क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों और निरीक्षण के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए उन्होंने चार ई-रिक्शा खरीदे हैं।

विधायक आकाश सक्सेना हाल ही में ई-रिक्शा से भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईंधन बचत की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

विधायक ने कहा कि अब शहर के भीतर होने वाले कार्यक्रमों में वह कारों के बजाय ई-रिक्शा से ही जाएंगे। उन्होंने अपने आवास पर 20 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगवाया है, जिससे ई-रिक्शा चार्ज किए जाएंगे।

आकाश सक्सेना की इस पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। लोग इसे ईंधन बचत और सादगी का संदेश देने वाला कदम मान रहे हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें