जौनपुर के नए जिलाधिकारी होंगे सैमुअल पाल एन, डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला

Share


जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया। सूची के अनुसार जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। वहीं कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) के प्रबंधक निदेशक सैमुअल पाल एन को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। आपको बता दें कि डॉ. दिनेश चंद्र ने 14 मई 2024 में जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। 03 मई 2026 को उनका तबादला कर दिया।
जौनपुर के नए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की बात करें तो वह कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी के प्रबंधक निदेशक हैं। इनकी नियुक्ति 21 फरवरी 2023 को हुई थी। वह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी है। कानपुर में वह केस्को के प्रबंधन के साथ-साथ जीएसटी के अतिरिक्त कमिश्नर का भी कार्यभार देख रहे थे। सैमुअल पॉल एन का जन्म 23 अगस्त 1985 को हुआ था, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। उनके पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें