पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल का कृपाशंकर सिंह ने किया स्वागत

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल का आगमन रविवार को पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के आवास पर हुआ इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान उन्हें भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीतियों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की। जगदंबिका पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया, वहीं कृपाशंकर सिंह ने उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की।
उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें