• Wed. May 13th, 2026

    खेतासराय हत्याकांड: इनामी आरोपियों को शरण देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खेतासराय क्षेत्र में गोली मारकर की गई हत्या के मामले में वांछित इनामी आरोपियों को शरण देने और उन्हें फरार कराने में सहयोग करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोंगर मोड़ के पास कब्रिस्तान के निकट छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया।

    पुलिस के अनुसार, थाना खेतासराय में पंजीकृत मुकदमा संख्या 90/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि उन्होंने इन इनामी अपराधियों को शरण दी और उन्हें भागने में मदद की।

    इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना खेतासराय में मुकदमा संख्या 91/2026 के तहत धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में रामजीत विन्द (मनेछा), आदित्य गौतम (यूनुसपुर), कमलेश यादव (सोधी), गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर (तीनों तरसांवा), शोले राजभर (जपटापुर) तथा बृजमोहन विन्द (सन्दहा) शामिल हैं।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में  थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अम्बिका यादव, राजकुमार यादव तथा कांस्टेबल प्रभाकर यादव, बृजेश कुमार मिश्रा, आशुतोष तिवारी, न्यायधीश वर्मा, प्रदीप कुमार, और आरक्षी गौरव तोमर व अरुण कुमार जायसवाल शामिल हैं।

    पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *