• Sat. May 2nd, 2026

    सड़क हादसे में बाइक सवार युवती घायल

    Share

    खड़ी क्रेन मशीन से टकराई बाइक, युवक-युवती गिरे सड़क पर

    जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती घायल हो गई। यह हादसा भवानिगंज गांव के पास बाबतपुर-जमालपुर मार्ग पर हुआ, जहां बाइक सड़क पर खड़ी क्रेन मशीन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, बलभदर गांव निवासी कन्हैया वाराणसी जनपद के बड़ागांव में एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे भवानिगंज गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी क्रेन मशीन से जा टकराई। टक्कर के बाद कन्हैया और उनके साथ बैठी युवती अकिता सड़क पर गिर पड़े।

    हादसे में युवती अकिता के पैर में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को संभाला और घायल युवती को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में बाइक का अगला हिस्सा, टायर, रिम और मडगार्ड क्षतिग्रस्त हो गए। कन्हैया के अनुसार इस हादसे में करीब 7 से 8 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *