• Sat. May 2nd, 2026

    मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह

    Share

    हाईस्कूल परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र स्थित व्यवसाय परक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनीपुर में शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभाष चंद पटेल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने छात्रों को आगे की पढ़ाई पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी अपनाने चाहिए। इस मौके पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परीक्षा में सफलता केवल शुरुआत है और आगे और बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करना चाहिए।

    समारोह में अर्पिता सिंह (92%), चांदनी यादव (87%), शुभम पटेल (86%), साहिल पटेल (79%), सचिन गौतम (79%), अंजलि पटेल (79%), रितिक सरोज (78%), कुनाल पटेल (78%), संजना पटेल (73%), सौरव पटेल (72%) और सुप्रिया पटेल (69%) सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार, स्मृति चिह्न, माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *