• Tue. Jun 16th, 2026

    तीन दिन से बिजली ठप, अंधेरे में डूबा लखौंवां बाजार

    Light
    Share

    पेयजल संकट गहराया, नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    जौनपुर जिले के लखौंवां बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पेयजल संकट भी गहरा गया है। स्थानीय नागरिक अंकुश अग्रहरी ने बताया कि पिछले 72 घंटों से बिजली नहीं है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है। शिकायत दर्ज कराने या जानकारी लेने के लिए फोन करने पर अधिकांश अधिकारियों के मोबाइल बंद मिलते हैं।

    बिजली आपूर्ति ठप होने से बाजार की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। फोटोकॉपी, वेल्डिंग, आटा चक्की जैसे बिजली आधारित कारोबार पूरी तरह बंद हैं। वहीं, घरों और दुकानों में वाटर पंप न चलने से पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। रात में रोशनी न होने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। नाराज बाजारवासियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और खराब ट्रांसफार्मर या तारों की मरम्मत नहीं हुई, तो वे बिजली उपकेंद्र का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *