• Sat. May 2nd, 2026

    सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

    Share

    डीसीएम ट्रक की टक्कर से मौके पर गई जान, चालक हिरासत में

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह घटना लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर सिहीपुर स्थित चकर्मीजापुर गांव के पास सर्विस रोड पर हुई। मृतका की पहचान करीब 60 वर्षीय चम्पा देवी के रूप में हुई है, जो रसीकापुर लोहिन्दा थाना महराजगंज की निवासी थीं। वह इन दिनों अपने भाई बहादुर गौतम के घर कुल्हनामऊ गांव में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, चम्पा देवी शाम करीब 6:15 बजे सर्विस रोड पार कर रही थीं। इसी दौरान एक डीसीएम ट्रक लापरवाही से पीछे करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *