• Fri. May 1st, 2026

    सूदखोरो से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

    BySatyameva Jayate News

    May 1, 2026
    Share

    बक्शा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में सूदखोर से त्रस्त 45 वर्षीय ब्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को देख मृतक की पत्नी सहित परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। करीब तीन वर्ष पूर्व बिटिया की शादी के लिए अजीत कुमार गौतम गांव के ही सुभाष गौतम से तीन बार मे डेढ़ लाख रुपया ब्याज पर लिया था। सूदखोर ने पैसे के बदले में जमीन का पक्का मुआयदा करवा रखा था। गरीबी का दंश झेल रहा अजित पैसा देकर अपनी जमीन वापस लेना चाहता था परन्तु डॉक्टर सुभाष उसकी रजिस्ट्री चाहता था।

    मृतका की पत्नी नगीना देवी का आरोप है कि सूदखोर सुभाष को पैसा न दे पाने के कारण दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने को लेकर दबाव बनने लगा। दबाव से त्रस्त गुरुवार की रात में अजीत नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी नगीना की तहरीर पर सूदखोर सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक तीन वर्ष पूर्व ब्याज पर पैसा लिया था। आरोप है कि सूदखोर ने अत्यधिक ब्याज का दबाव बना रहा था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *