Crime : आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नंदलाल पटेल ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 30 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे की है। उनका नाती अपने ही आम के पेड़ से एक आम तोड़ लिया था, इसी बात पर पड़ोसी आकाश पटेल नाराज हो गया और उसने बच्चे की पिटाई कर दी।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नंदलाल पटेल ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भद्दी गालियां देते हुए हाथ में पहने लोहे के चूल्हे से उनके सिर और आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें