• Wed. Aug 12th, 2026

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Share

    शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के डोमनापुर गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार डोमनापुर निवासी सौरभ यादव (22) गुरुवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर सोने गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक उसके नहीं जागने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में मिला।

    परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

    सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *