• Sun. Jun 21st, 2026

    आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागाध्यक्षों को दी चेतावनी

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक निराकरण किया जाए ताकि नकारात्मक फीडबैक न मिले। उन्होंने एल-1 से एल-4 स्तर तक की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया और लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *