• Thu. Jun 25th, 2026

    तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पिता घायल

    Jaunpur police
    Share

    मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर थाना क्षेत्र के मतरी बाजार में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार, चौकी खुर्द, थाना मीरगंज निवासी सरसीज पांडे (25) पुत्र शेषमणि पांडे अपने पिता को बाइक पर बैठाकर किसी कार्य से मछलीशहर जा रहे थे। जैसे ही वे मतरी बाजार पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में सरसीज पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता शेषमणि पांडे को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सरसीज पांडे को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता को घर भेज दिया गया।

    घटना की सूचना पर पहुंची मछलीशहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *