• Thu. Jun 25th, 2026

    चलती फोर्ड फिगो कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

    Share

    जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कटका गांव में गुरुवार दोपहर चलती फोर्ड फिगो कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3:28 बजे अग्निकांड की सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी जौनपुर नागेंद्र नाथ द्विवेदी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां फोर्ड फिगो कार धू-धू कर जल रही थी। कार में बैठे लोग आग लगते ही सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

    अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर यूनिट ने मिनी फायर इंजन (MFE) की सहायता से पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

    आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed