• Wed. May 20th, 2026

    वीडियो बनाने का विरोध करने पर महिला से गाली-गलौज, धमकी

    Share

    बरसठी | स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार बीते शनिवार शाम वह खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान गांव का ही रामजतन मौर्य पुत्र अमरनाथ मौर्य उनका वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा और धमकी देते हुए कहा कि शिकायत करने पर गांव में रहना मुश्किल कर देगा। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी अक्सर अनावश्यक टिप्पणी कर परेशान करता है। घटना के बाद महिला ने उसी दिन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 352, 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed