• Mon. Jun 1st, 2026
    Share

    जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए लल्लन पुत्र रामनाथ निवासी अब्बोपुर, थाना खेतासराय को उसके घर से गिरफ्तार किया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी मुकदमा संख्या 168/2021 से संबंधित है, जो धारा 323, 504 एवं 427 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज है। मामले में ग्राम न्यायाधिकारी शाहगंज, जौनपुर द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय जौनपुर में भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव तथा हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी शामिल रहे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *