• Mon. Jun 1st, 2026

    जौनपुर पुलिस का अभियान जारी: हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार, कई वारंटी भी दबोचे गए

    Jaunpur police
    Share

    जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद की विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

    थाना सरपतहाँ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित रतन धरिकार उर्फ बेनवंशी निवासी पट्टीनरेन्द्रपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

    थाना लाइन बाजार पुलिस ने मारपीट एवं बलवा से जुड़े मुकदमे में वांछित चार आरोपियों राकेश सोनकर, अंकित सोनकर, रविन्द्र सोनकर और मुकेश कुमार को कजगांव तिराहे से गिरफ्तार किया।

    थाना सरायख्वाजा पुलिस ने वांछित आरोपी गोविन्दा बिन्द को कुत्तूपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

    उधर थाना बरसठी पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में राजू गौतम और बाबूराम को गिरफ्तार किया। थाना खेतासराय पुलिस ने वारंटी लल्लन निवासी अब्बोपुर को उसके घर से दबोचा।

    वहीं थाना सरपतहाँ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू तथा मोहन को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed