जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को करंजाकला मोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चार फर्जी पहचान पत्र और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि थाने पर पंजीकृत केस में पुलिस ने वांछित विकास साहनी पुत्र भोलेनाथ साहनी निवासी नदिया पारे थाना सरायख्वाजा को मुखबिर की सूचना पर करंजाकला मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी कृष्णा उर्फ गोलू के साथ अवैध गतिविधियों में शामिल था। मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान साथी को गोली लगने के बाद वह अंधरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया था और तभी से छिपकर रह रहा था।थाना प्रभारी श्री पांडेय ने बताया आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जाकर अवैध सोने की खरीद-फरोख्त करता था। पहचान छिपाने के लिए उसने कई आधार कार्ड और दो फर्जी सीबीआई पहचान पत्र बनवा रखे थे। पुलिस के अनुसार बरामद एक फर्जी सीबीआई कार्ड की वैधता वर्ष 2029 तक दर्शाई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक सैय्यद हसन जाफर रिजवी, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।
हत्या के प्रयास का वांछित फर्जी सीबीआई कार्ड के साथ गिरफ्तार

