• Tue. Jun 9th, 2026

    तमंचा लहराकर युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

    Share

    जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बरैंया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक दो युवकों की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक की कमर में तमंचा भी नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    वायरल वीडियो में चार युवक एक युवक को चप्पल और हाथों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में दो युवकों को बेल्ट से मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मौजूद एक युवक हथियार के बल पर अन्य युवकों को धमकाता भी नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

    मामले की जानकारी मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से भय और अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 56 आपराधिक गैंग और उनके 423 सदस्यों को चिन्हित किया गया है। पुलिस अब तक 10 मुकदमे दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed