• Thu. Apr 16th, 2026

    टीडी इंटर कॉलेज की अनोखी पहल,,अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं के संचालन को लेकर प्रिसिपल डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने दी पूरी जानकारी

    BySatyameva Jayate News

    Apr 16, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर

    टीडी इंटर कॉलेज में विद्यालय के समग्र विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बीते समय में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    प्रेस वार्ता में बताया गया कि बालिका भवन में छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरुष सुरक्षा गार्ड की दिवाकालीन शिफ्ट में नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। साथ ही डीलक्स शौचालय का निर्माण एवं संपूर्ण बालिका भवन परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया। परिसर में हरे-भरे लॉन का निर्माण, 15 केवी जनरेटर एवं सबमर्सिबल पंप की स्थापना, तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था भी की गई है।

    छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया तथा अतिक्रमण मुक्त कर विद्यालय मैदान को पुनः उपयोग में लाया गया। कक्षाओं में पंखों की संख्या बढ़ाई गई और छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु स्केटिंग, बॉक्सिंग एवं मल्लखंभ के लिए कोर्ट एवं प्रशिक्षको की व्यवस्था की गई। बालिका भवन में हाई मास्क लाइट भी लगाई गई है।

    मुख्य भवन में छात्रों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत उत्तम गुणवत्ता वाला निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य द्वार पर ग्लो-शाइन बोर्ड लगाया गया तथा बाउंड्री वाल पर राष्ट्रभक्ति से प्रेरित शैक्षिक वाल पेंटिंग कराई गई। संस्थापक की प्रतिमा स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण एवं शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग हेतु इंटरलॉकिंग कार्य भी कराया गया।

    विद्यालय में प्रधानाचार्य कक्ष का सुदृढ़ीकरण एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण, तालाब का सुदृढ़ीकरण, पोर्टिको में ग्रेनाइट पत्थर लगवाना तथा छात्रों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था जैसे कार्य भी संपन्न हुए। मार्कण्डेय सिंह सभागार का विकास करते हुए वहां तक पहुंचने के लिए नई सीढ़ियों का निर्माण कराया गया।

    इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत छात्रों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, जीव विज्ञान विभाग एवं कार्यालय का सुदृढ़ीकरण किया गया तथा पुस्तकालय को पुनः व्यवस्थित कर संचालित किया गया। दोनों भवनों में सीसीटीवी कैमरे एवं बड़े मॉनिटर लगाए गए हैं।

    विद्यालय में कक्षा 6 से 11 तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का सफल संचालन किया जा रहा है। साथ ही, प्रतिदिन संस्कारयुक्त प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें गायत्री मंत्र, राष्ट्रगान एवं प्रेरक प्रसंग शामिल होते हैं। प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान चालीसा का आयोजन भी किया जा रहा है।

    विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन सभी कार्यों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed