• Wed. May 13th, 2026

    केराकत में बोलेरो की टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार

    Share

    केराकत, जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। यह घटना खरशेनपुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पहाड़ीपट्टी निवासी राहुल यादव और छतरीपुर निवासी आनंद यादव को एक बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना गद्दी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *