• Thu. Mar 19th, 2026

    टोल प्लाज़ा कर्मियों ने फिर की मारपीट, अब ट्रक चालक को पीटा

    BySatyameva Jayate News

    May 27, 2023
    Share

    सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा पर शुक्रवार की रात को टोल प्लाज़ा कर्मियों तथा ट्रक चालक से जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में चालक को चोटें आयीं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
    मालूम हो कि उक्त टोल प्लाज़ा पर रात को लगभग 8 बजे ट्रक चालक अखलेश दुबे निवासी प्रतापपुर कमैचा थाना चांदा सुल्तानपुर ट्रक लेकर पहुंचा। अखलेश ने आरोप लगाया कि जब वह टोल प्लाज़ा पर पहुंचा तब पता चला कि ट्रक में लगा फ़ास्ट टैग खत्म हो गया है। नियमतः फास्ट टैग नहीं होने पर टैक्स दुगुना लगता है लेकिन टोल प्लाज़ा कर्मी उससे 4 गुना पैसा मांगने लगे। जब वह विरोध किया तो उसको मारा—पीटा गया। साथ ही पैसा भी छीन लिया गया। उधर टोल प्लाज़ा मैनेजर सन्तोष सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक चालक शराब के नशे में था। वह टोल टैक्स देने के बजाय झगड़ा करने लगा। उसके चलते एक लाइन आधे घण्टे तक खड़ी रही। टोल प्लाज़ा पर हो—हल्ला होने लगा। टोल प्लाज़ा कर्मचारियों ने जब उसे हटाने का प्रयास किया तब वह मारपीट करने लगा। शराब के नशे में वह गिर पड़ा। वहीं थानाध्यक्ष जलालपुर राम सरीक गौतम ने कहा कि मामला झगड़े का है। जांच करके कार्यवाही होगी।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *