• Tue. Mar 24th, 2026

    जौनपुर में रोमांचक मैत्री मैच: जर्नलिस्ट टीम का शानदार प्रदर्शन, डॉक्टर्स टीम ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

    BySatyameva Jayate News

    Mar 24, 2026
    Share

    जौनपुर

    शिया कॉलेज के मैदान पर जौनपुर जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब और डॉक्टर्स टीम के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच बेहद रोमांचक और यादगार रहा। मुकाबले में भले ही डॉक्टर्स टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन जर्नलिस्ट क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी शानदार जुझारूपन और खेल भावना का परिचय दिया।
    टॉस जीतकर जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के कप्तान राजन मिश्रा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि अचानक हुई बारिश ने मैच का रुख बदल दिया और गीली पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन गई। मुश्किल हालात के बावजूद जर्नलिस्ट टीम के खिलाड़ियों ने संघर्ष करते हुए 8 ओवर 1 गेंद में 72 रन बनाए। यह स्कोर टीम के जज्बे और हौसले को दर्शाता है।
    लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स टीम ने कप्तान डॉ. राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयमित बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर 4 गेंद में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से डॉ. रॉबिन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट लिए और उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
    मैच के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना और कोच मो. अब्बास ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक यादव ने कहा कि यह मैत्री मैच खेल भावना और आपसी सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण रहा। उन्होंने जर्नलिस्ट टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन खेल दिखाया।
    जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम में शिवम उपाध्याय (हरिया), सुशील तिवारी, देवेंद्र खरे, जावेद अहमद, मसूद अहमद, इमरान, मनीष सिंह, आबिश इमाम, विनय और अंकित मिश्रा शामिल रहे, जिन्होंने पूरे मैच में उत्साह और टीम स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया।
    वहीं डॉक्टर्स टीम में डॉ. आलोक यादव और डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ दिलीप सरोज, डॉ सलिल श्रीवास्तव, डॉ सुधांशु टंडन, डॉ ऋषभ यादव, डॉ विवेक यादव, डॉ बी के यादव, डॉ एम डी चांद, डॉ रवि गुप्ता, और डॉ अभय सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
    मैच की कमेंट्री जर्नलिस्ट अंकित जायसवाल द्वारा की गई, जिन्होंने पूरे मुकाबले को और भी रोचक बना दिया। उत्साह वर्धन करने वालो में जर्नलिस्ट राज सैनी,जुबेर, असलम, अरशद, रोहित चौबे, विशाल, और अन्य पत्रकार और डॉक्टर्स शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *