• Wed. May 13th, 2026

    शादी का झांसा देकर लूटपाट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, नकदी व पांच मोबाइल बरामद

    Share

    जौनपुर। Jaunpur Police की थाना सरायख्वाजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों से लूटपाट और धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नकदी समेत पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर काजीबाजार चौराहे के आगे से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2026 को हरियाणा निवासी सुभाषचन्द्र को शादी कराने का झांसा देकर ग्राम कोहड़ा मठ के पास बुलाया था। वहां तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 80 हजार रुपये नकद तथा पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया कि वे इसी तरह लोगों को शादी का झांसा देकर बुलाते और लूटपाट करते थे।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जयकिशन निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना लाइन बाजार, देवेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रिशभ निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा तथा सचिन निवासी जासोपुर थाना सरायख्वाजा शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

    बरामदगी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से 5 हजार रुपये नकद तथा एप्पल, मोटरोला, वीवो, नारजो और पोको कंपनी के कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *