• Wed. May 13th, 2026

    पूरनपुर में क्लीनिक में चोरी, इनवर्टर-बैट्री समेत नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

    Share

    जौनपुर। केराकत क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर ग्राम सभा में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक क्लीनिक को निशाना बनाते हुए इनवर्टर, बैट्री, कुर्सियां और नकदी सहित कई सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, सराय वीरू निवासी शशि सौरभ तिवारी उर्फ बेगाना बाबा का क्लीनिक पूरनपुर ग्राम सभा में अकबरपुर-सेनापुर मार्ग पर भट्ठे के पास स्थित है। बुधवार की रात चोरों ने इसी क्लीनिक को निशाना बनाया। चोरों ने क्लीनिक से एक इनवर्टर, बैट्री, दो कुर्सियां, एक गोल कुर्सी, कुछ दवाइयां तथा काउंटर में रखे करीब 700 रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में चर्चा का माहौल बन गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *