जलालपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जलालपुर इकाई की बैठक मिश्रा रेस्टोरेंट में अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार दर्जन से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित करने पर चर्चा की गई। साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठन ने निर्णय लिया कि व्यापारियों की समस्याओं और मांगों के संबंध में शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों को एकजुट रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक राजेश मिश्रा, महामंत्री अभिषेक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रहरी, उप कोषाध्यक्ष संजय अग्रहरी, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रेम बहादुर यादव, लव गिरी, स्वतंत्र सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, वाजिद अली, इमामुल हक सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


