• Thu. Jul 9th, 2026

    शीशम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, गांव में मची सनसनी

    Share

    बरसठी | थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में गुरुवार सुबह घर के सामने शीशम के पेड़ से एक 55 वर्षीय मजदूर का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    गांव निवासी राय साहब चौहान का शव सुबह उनके घर के सामने शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शीशम के पेड़ से लटके शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार राय साहब चौहान ईंट भट्टों पर मजदूरी करते थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि मृतक करीब दस दिन पूर्व वाराणसी स्थित एक ईंट-भट्टे से गांव लौटे थे। इसके बाद वह गांव में ही मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *