• Thu. Jul 9th, 2026

    ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान तेज, दो दिन में 15 स्कूली बसें सीज, 32 का चालान

    Share

    जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत फिटनेस और परमिट विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अभियान के दूसरे दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी ने स्कूली बसों की सघन जांच की।

    जांच के दौरान परमिट, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर अब तक 15 स्कूली बसों को सीज कर दिया गया, जबकि 32 बसों का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों के पास वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र या आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं होंगे, उनके विरुद्ध सीज की कार्रवाई जारी रहेगी।

    परिवहन विभाग ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन स्कूली वाहनों का फिटनेस या परमिट समाप्त हो गया है, वे तत्काल उसका नवीनीकरण करा लें। बिना वैध परमिट या फिटनेस के संचालित वाहनों के विरुद्ध चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी।

    अभियान के दौरान अनाधिकृत रूप से संचालित चार यात्री बसों को भी सीज किया गया, जबकि 11 अन्य यात्री बसों का चालान किया गया। परिवहन विभाग ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अभियान 15 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *