• Tue. Aug 4th, 2026

    नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस चौकी से महज 100 कदम दूर मिलने से मचा हड़कंप

    Share

    जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरायपोख्ता पुलिस चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित एक नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह राहगीरों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शरयपोख्ता पुलिस चौकी और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया गया।

    पुलिस ने मौके पर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed