• Tue. Aug 4th, 2026

    जिलाधिकारी ने ओटीडी सेल की समीक्षा में दिए सटीक और समयबद्ध आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ओटीडी सेल की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीडीपी) से जुड़े विभिन्न विभागों के आंकड़ों और प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में समयबद्ध एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के आर्थिक विकास का सही आकलन तभी संभव है, जब सभी विभाग पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ आंकड़े उपलब्ध कराएं। उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, उद्योग, श्रम, ऊर्जा, जलापूर्ति, निर्माण, व्यापार, पर्यटन, परिवहन, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े आंकड़ों को नियमित रूप से अद्यतन करने पर जोर दिया।

    बैठक में खाद्यान्न, दुग्ध, मत्स्य उत्पादन, एमएसएमई, जीएसटी संग्रह, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यटकों की संख्या, बैंक ऋण और अन्य आर्थिक संकेतकों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंकड़ों का सत्यापन कर उन्हें समय पर ओटीडी सेल को उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनपद के आर्थिक विकास का यथार्थ आकलन शासन को भेजा जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed