• Fri. Jul 31st, 2026

    चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद

    Share

    खुटहन (जौनपुर)31 जुलाई पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को शुक्रवार की भोर पटैला मार्ग के रसूलपुर गांव से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपित का चलान न्यायालय भेज दिया।

    थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे के वांछित की तलाश में जुटी हुई थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पटैला मार्ग के रसूलपुर गांव में चोरी का वांछित सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर उसरा गांव निवासी रामलेस उर्फ मनोज मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सोने का कंगन, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक मोबाइल फोन, 41,500 रुपये नकद तथा एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है।
    पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को चलान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक जयकृष्ण यादव, कांस्टेबल अरविंद मिश्रा, कुलदीप गोस्वामी,सोनू यादव,रोशन गुप्ता शामिल रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *