• Tue. May 12th, 2026

    असलहाधारियों के पहुंचने की सूचना निकली भ्रामक, पुलिस जांच में जुटी

    Share

    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव में रविवार रात असलहाधारियों के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन जांच में मामला भ्रामक निकला।
    जानकारी के अनुसार गांव निवासी कार्तिक चौधरी ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि 15 से 20 की संख्या में बाइक सवार असलहाधारी गांव में पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम बुमकहां गांव पहुंची लेकिन वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
    पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पुराने आपसी विवाद से जुड़ा पाया गया। फोनकर्ता ने पड़ोस के कुछ युवकों पर आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पहले से चले आ रहे विवाद में क्रास केस दर्ज कराने की मंशा से पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *