• Tue. May 12th, 2026

    त्रिलोचन महादेव मन्दिर प्रांगण में तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को मारी टक्कर

    Share

    जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन में तुल्लापुर रेहटी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने त्रिलोचन महादेव मंदिर से पहले भइसासुर के पास दूध का बलटा लादकर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया। मंदिर प्रांगण में पहुंचते ही लगभग 100 मीटर तक मंदिर प्रांगण में मौजूद लोगों को गेंद की तरह उड़ाते हुए मंदिर गेट के पास पहुंचकर अचानक बन्द हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं गुस्साए भीड़ ने कार चालक को पकड़कर जमकर पीटा और कार को ईंट—पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया।
    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सी0एच0सी0 रेहटी भेज दिया और ड्राइवर सहित कार को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया। घायलों में अरविंद राजभर 32 वर्ष पुत्र लाल बहादुर राजभर, प्रमोद कुमार 32 वर्ष पुत्र विजय नारायण निवासी कोड़री, विशाल मिश्रा 26 वर्ष पुत्र राजेश मिश्रा और आयुष सिंह 21 वर्ष पुत्र विनय सिंह निवासी बराई, अंजलि पटेल 14 वर्ष पुत्री अरविंद पटेल निवासी अनमोल हॉस्पिटल के बगल में फूलपुर वाराणसी के हैं। सभी घायलों में अरविन्द की बिगड़ती हालत को देखते हुये डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *