• Wed. May 13th, 2026

    दूल्हे को मिली जान से मारने की धमकी, बारात ले जाने से किया इनकार

    Share

    जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चकदौदहा गांव में शादी से पहले दूल्हे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद दूल्हे ने बारात ले जाने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुन्ना लाल निषाद के पुत्र चंद्रेश निषाद की शादी सुलतानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के सोनावां गांव की युवती से 8 मई को तय थी। गुरुवार को घर में भतवान और हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक से चार युवक पहुंचे और दूल्हे का मोबाइल नंबर लेकर चले गए। कुछ देर बाद दूल्हे के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने शादी रद्द करने और बारात लेकर जाने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि बारात को दुल्हन के घर तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। धमकी से डरे परिवार के लोग तेजीबाजार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सुनाई। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि मामले में महराजगंज थाना क्षेत्र के घुसकुरी गांव निवासी विनोद निषाद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *