• Fri. Jul 31st, 2026

    25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

    Share

    जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुजीत सरोज उर्फ पग्गल उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मीरगंज थाने में दर्ज भैंस चोरी और पिकअप चोरी के मामलों में वांछित था तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में मीरगंज थाना क्षेत्र में भैंस चोरी और पिकअप चोरी की घटनाओं के संबंध में दर्ज मुकदमों में आरोपी की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुजीत सरोज उर्फ पग्गल उर्फ टाइगर पुत्र शोभनाथ उर्फ प्रहलादी निवासी करौरा, थाना मछलीशहर के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *