• Thu. Mar 19th, 2026

    कंपोजिट विद्यालय धर्मसारी में लायंस क्लब ‘क्षितिज’ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    BySatyameva Jayate News

    Sep 4, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर।

    शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर 2025 को लायंस क्लब ‘क्षितिज’ ने वर्ष 2025-26 के लिए गोद लिए गए कंपोजिट विद्यालय धर्मसारी, करंजाकला में एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन धर्मेंद्र सेठ (पूर्व अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि एआरपी डॉ. सुरेश मौर्या, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय एवं लायन सुनील कन्नौजिया रहे। समारोह का उद्देश्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।

    इस अवसर पर लायंस क्लब ‘क्षितिज’ के पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश मौर्य समेत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में अभिषेक कुमार, बबीता चौबे, ज्योति मौर्य, रश्मि यादव, नितेश सिंह, सूरज यादव एवं रीना यादव शामिल रहे।

    समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ‘क्षितिज’ के अध्यक्ष लायन अतुल सिंह, मुख्य अतिथि लायन धर्मेंद्र सेठ व अन्य सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु विभिन्न सहयोगात्मक पहलों की घोषणा भी की।

    समारोह की अध्यक्षता व संचालन क्लब अध्यक्ष लायन अतुल सिंह ने किया, जबकि आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष लायन सुनील कन्नौजिया ने व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *