• Sat. Jul 11th, 2026

    रथयात्रा मेले में प्लास्टिक पर सख्ती, बिना शपथ पत्र नहीं लगेगी दुकान; महापौर के कड़े निर्देश

    Share

    वाराणसी: रथयात्रा मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष भी मेले को पूरी तरह प्लास्टिक (पॉलीथिन) मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मेला क्षेत्र में दुकान, ठेला और गुमटी लगाने वाले सभी व्यापारियों से पहले ही शपथ पत्र लिया जाएगा कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।

    शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मेला तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। महापौर ने रथयात्रा मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में जलकल विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। साथ ही सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।

    समीक्षा बैठक में चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, जलकल महाप्रबंधक अनूप कुमार सिंह सहित अभियंत्रण, स्वास्थ्य, सफाई और जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

    Varanasi #Kashi #Banaras #VaranasiNews #वाराणसी #काशी #बनारस #Rathyatra #PlasticFree #NagarNigam #Mayor #SwachhVaranasi #CleanCity #UPNews #BreakingNews #CivicNews #नगरनिगम #रथयात्रा #प्लास्टिकमुक्त #स्वच्छवाराणसी

    Trimad1

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed