• Sun. Apr 12th, 2026

    उपज के प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकार हित में बनाई गई रणनीति। वीरेंद्र चतुर्वेदी

    BySatyameva Jayate News

    Apr 12, 2026
    Share

    भदोही।
    उत्तर प्रदेश संगठन का जर्नलिस्ट के प्रांतीय मंत्री एवं भदोही जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों के हित में संघर्ष के लिए संगठन द्वारा रणनीति तैयार की गई है जिसके लिए मंडल स्तर पर प्रभारी का नियुक्ति किया गया है।
    उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित में वर्षों से दबी फाइलों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंच कर उसे पर निर्णय कराया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित उपज के प्रांतीय अधिवेशन से लौट कर आने के बाद रविवार को अपने संगठन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जानकारी देते हुए श्री चतुर्वेदी ने बताया कि मुरादाबाद का अधिवेशन काफी सफल रहा और वहां पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुरादाबाद संकल्प पत्र जारी किया गया जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से पारित कर उसे पर कार्य करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के प्रथम सत्र में झारखंड प्रांत के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया और उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी कलम के ताकत से पत्रकार देश व समाज को मजबूती प्रदान कर रहा है। मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन के क्रम में जौनपुर के जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य हसनैन कमर दीपू तथा भदोही टीम की ओर से संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद संकल्प के माध्यम से पत्रकारों के हित में कई अहम फैसले किए गए हैं जिसमें पत्रकारों के चिकित्सा सुरक्षा और उनके आवास तथा वृद्ध पत्रकारों को पेंशन मुहैया करने संबंधित कई प्रस्ताव सर्वसम्मत से पारित किए गए यह भी कहा गया कि अन्य राज्यों में इस प्रकार का लाभ पत्रकारों को मिल रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed