• Wed. Apr 8th, 2026

    मोहसिना किदवई के रूप में कमजोरों का रहनुमा चला गया : सिराज मेहदी

    BySatyameva Jayate News

    Apr 8, 2026
    Share

    लखनऊ

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी ने वरिष्ठ कांगेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

    सिराज मेहदी ने कहा कि मोहसिना किदवई की ख़ास बात यह थी कि एक तरफ उन्होंने देश के लिए बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियों को बड़ी कुशलता से निभाया तो दूसरी तरफ गरीबों और जरूरतमन्दों की तकलीफों को दूर करने में वह लगातार कोशिश करती रहीं।

    उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई देश की ऐसी नेता थीं जो पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को नाम से पहचानती थीं। उनके पास कोई भी कार्यकर्त्ता जाता तो उससे बड़ी इज्जत से मिलतीं और अगर उसे कोई काम होता तो निजी स्तर से उसे पूरा कराने में जुट जाती थीं।

    सिराज मेहदी ने कहा कि वो उत्तर प्रदेश सरकार में भी रहीं और केन्द्रीय मंत्रिमंडल का भी हिस्सा रहीं लेकिन अपने प्रदेश के विकास की बात को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता पर रखा। छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान भी उनकी प्राथमिकता में था। उनके जाने से राजनीति में ऐसी पीढ़ी खत्म हो गई है जिसके पास गरीब और कमजोर वर्ग का व्यक्ति बगैर डरे हुए और बगैर किसी मुश्किल के पहुंच जाता था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *