• Tue. Oct 28th, 2025

    सभी जाति और धर्म का मिल रहा है समर्थन : श्रीकला धनंजय सिंह

    BySatyameva Jayate News

    Apr 24, 2024
    Share

     जौनपुर। संसदीय क्षेत्र जौनपुर: प्रमुख दलों के प्रत्याशी देर रात तक क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनता के साथ जुड़कर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने हसनपुर गांव में विनोद मिश्रा के घर हुई आग की घटना पर आर्थिक सहायता देने का भरोसा और ककोहिया गांव में अभयराज पाण्डेय के घर अखण्ड रामायण समारोह में भाग लिया एंव सिकरारा क्षेत्र के रीठी गांव निवासी अनिरुद्ध सरोज और सोनपुरा गांव के अरुण निषाद के पिता की मृत्यु पर उनके परिवार को सांत्वना दी। श्रीकला सिंह खेतासराय क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आईं, जहां स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने उन्हें पूरा समर्थन दिया।                                                                                    इसके बाद श्रीकला धनंजय सिंह सभी ग्रामीणों से मिलीं। गांव-गांव जनसंपर्क करते हुए श्रीकला धनंजय सिंह के साथ हर जाति-धर्म के लोग प्रतिबद्ध रूप से उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। जनपद में चर्चा तेज है और इस बार लोकसभा में जनता जातिवादी बंधन को तोड़कर विकास के मुद्दे पर वोट करेगी। इससे यह साबित होता है कि लोग साझेदारी के मूल्यों को उच्च मानते हैं और एक साथ समृद्ध समाज की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में, श्रीकला सिंह ने अपनी प्रतिबद्धता पुनः जताई कि वह अपने क्षेत्रवासियों के साथ हर समय खड़ी रहेंगी और उनकी समस्या का समाधान करने में अपनी पूरी संवेदनशीलता दिखाएंगी। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ लाने का संकल्प किया है और सभी के हित में काम करने का आश्वासन दिया है। 

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed