• Fri. Jun 19th, 2026

    अज्ञात टोटो से बचने के प्रयास में स्कूटी सवार गंभीर घायल, पैर में फ्रैक्चर

    Share

    जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के गौरीशंकर बाजार के समीप शुक्रवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजनों को सूचना दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार जमालापुर तेलयानी गांव निवासी अतुल दुबे शुक्रवार सुबह अपनी स्कूटी से वाराणसी के बाबतपुर की ओर जा रहे थे। वह जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर गौरीशंकर बाजार के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात टोटो अचानक सड़क पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। टोटो से टक्कर की आशंका को देखते हुए अतुल दुबे ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

    हादसे में अतुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की और घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    घटना के बाद अज्ञात टोटो चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल अतुल दुबे को बेहतर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर चिंता जताई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed